फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए धनराशि देने की घोषणा की

विज्ञापन
अपने दौरे के दौरान जनता दरबार को संबो​धित करते हुए विधायक पठानिया
विज्ञापन
- विधायक ने पंचायत घर सीन ब्राह्मणा, नीलम पैलेस मनवाल व बट्टल बालियां में लगाया जनता दरबार
विज्ञापन

उधमपुर। सुरक्षित पेयजल तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयास में विधायक आरएस पठानिया ने शुक्रवार को पंचायत घर सीन ब्राह्मणा, नीलम पैलेस मनवाल व बट्टल बालियां में जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए धनराशि देने की घोषणा की।
जनता और अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत सभी परियोजनाओं को समग्र और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पठानिया ने कहा कि हर घर को स्वच्छ, पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को हजारों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीन ब्राह्मणा में जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करते हुए पठानिया ने प्राथमिक जलस्रोत की समीक्षा की और श्मशानघाट के पास से निकलने वाले पानी से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने करीब दो दशक पहले बने बंद पड़े ट्यूबवेल को तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया और स्थानीय आबादी की बढ़ती पेयजल मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बोरवेल विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देरी से बचने के लिए योजना को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
जनसभाओं के दौरान पठानिया ने सोदन में शिव मंदिर के पास सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए धनराशि देने व सीन ब्राह्मणा में एक सामान्य सुविधा केंद्र की भी घोषणा की। मनवाल में, उन्होंने कृषि विभाग को मशरूम शेड और पाॅली हाउस का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने भट्टी बारीगढ़ जलापूर्ति में बरयाल्टा-सतरारी जेजेएम योजना की स्थिति की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि क्षेत्र में चल रही जल संकट की समस्याओं को हल करने के लिए बोरवेल को मुख्य वितरण नेटवर्क से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने खराब पड़े हैंडपंपों पर गंभीरता से ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों को उनकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर आशीष शर्मा, मोहन लाल, मोहिंदर शर्मा, सुभाष शर्मा, शिव राम, कुलदीप सिंह, रविंदर सिंह, करमबीर स्थानीय निवासी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें