फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा माता सड़क बनने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा: मनकोटिया

विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा जखैनी नाका बिंदु से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। चिनैनी घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मंगलवार को जखैनी नाका बिंदु से लेकर वाया लोअर बली शारदा माता मंदिर तक सड़क का नव निर्माण शुरू करवाया। इस सड़क के लिए 8 करोड़ 37 लाख रुपये की मंजूरी मिली थी लेकिन सड़क बनाने का टेंडर 7 करोड़ 88 लाख 68 हजार रुपये में हुआ है।
विज्ञापन


मनकोटिया ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से सैकड़ों घरों को इसका लाभ मिलेगा और खासकर शारदा माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि पहले शारदा माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा कर माता रानी के दर्शन करने के लिए जाना पड़ता था लेकिन सड़क के बनने से श्रद्धालु आसानी से माता के मंदिर में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें