रियासी। जिला उपायुक्त कुमार अभिषेक की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में मिशन युवा की प्रगति की समीक्षा की गई। कौशल एवं व्यवसाय विकास इकाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जांच और स्वीकृति के लिए जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया था।
विस्तृत जांच के बाद समिति ने स्थानीय युवाओं में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय सहायता और संस्थागत समर्थन के लिए 121 मामलों को स्वीकृत किया। बैठक के दौरान, उपायुक्त ने जिले में चल रहे प्रशिक्षण बैचों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को अगले बैच को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत मामलों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों पर नज़र रखने, कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन और मापने योग्य परिणामों को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सुखदेव सिंह सम्याल, सहायक निदेशक रोजगार, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। संवाद