रियासी। शहर में सोमवार दोपहर को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली और अचानक बारिश शुरू हो गई। बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग भीग गए। इससे पहले शनिवार रात को बारिश हुई थी। रविवार पूरा दिन व अगली सुबह तक मौसम साफ रहा। हालांकि हल्की ठंड रही। दोपहर को अचानक आसमान में काले बादल छा गए और बादल गरजने शुरू हो गए। फिर तेज बारिश आई। सड़कों पर लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में भागते नजर आए।