फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिड-डे मील कुक यूनियन का प्रदर्शन, स्थायी नियुक्ति और वेतन बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमुपर। शिक्षा विभाग में कार्यरत मिड-डे मील कुक यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

रंजीत कुमार व अन्य सदस्यों का कहना है कि वे कई वर्षों से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अभी तक स्थायी नहीं किया गया है। इसके अलावा मासिक वेतन भी बेहद कम है। कई बार वेतन बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, आज तक कोई हल नहीं निकाला गया। आज के समय में 30 रुपये की केवल एक पानी की बोतल आती है। सरकार की ओर से दिनभर मेहनत करने बाद भी इतनी सैलरी दी जा रही है। इसके अलावा अन्य काम भी नहीं कर सकते। इस वजह से घर का गुजारा मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें जल्द नियमित करने के साथ वेतन में बढ़ोतरी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें