फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यांश शर्मा ने मैराथन में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
उधमपुर में मैराथन में हिस्सा लेने वाले युवाओं व किशोर के साथ पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल ने रविवार को मलाड व गरनई पंचायत के किशोर व युवाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें कड़कती ठंड में भी युवाओं ने हिस्सा ले कर दौड़ लगाई, और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डोगरा क्रांति दल के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया विशेष तौर पर मौजूद थे। सुबह करीब आठ बजे मलाड़ से मैराथन दौड़ की शुरूआत की गई, और गरनई से होते हुए मांड पहुंच कर खत्म हुई। युवाओं ने बारिश के बीच दौड़ लगाकर समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया।
मनकोटिया ने कहा कि आज समाज की सबसे बड़ी समस्या नशा है, जिसकी चपेट में आए दिन नौजवान आकर बीमारी और मौत का शिकार हो रहे हैं। कुछ वर्षों से चिट्टा नाम का नशा युवाओं को खोखला कर रहा है। सोची समझी साजिश के तहत युवाओं को नशे की लत लगा कर तबाह और बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस तरीके से जागरूकता अभियान करना बहुत जरूरी है, क्योंकि जागरूकता से ही युवाओं को इससे बचाया जा सकता है। जब समाज नशे के खिलाफ जागरूक होगा तो इसे रोकने में भी काफी हद तक सफलता मिल सकती है। यह 20वीं मैराथन दौड़ थी। इस मौके पर एसएचओ रैंबल निशांत गुप्ता भी मौजूद थे। मैराथन में पहला स्थान सूर्यांश शर्मा, दूसरा स्थान मलाड़ के विशाल शर्मा, तीसरा स्थान गरनई के रोहित शर्मा ने हासिल किया। मौके पर सरपंच उत्तम सिंह, सरपंच विक्रम सिंह, सरपंच सुरजीत सिंह, समाज सेवक नीरज शर्मा, पविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन विजय सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें