फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपडा शॉप इलाके में कश्मीर से कन्याकुमारी आत्मानिर्भर भारत रन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
उधमपुर के चोपडा शॉप इलाके में कश्मीर टू कन्याकुमारी रन के प्रतिभागियों के साथ पूर्व सैनिक सेवा ल? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। चिनैनी से शुरू हुई कश्मीर से कन्याकुमारी आत्मनिर्भर भारत रन शनिवार को उधमपुर पहुंची। यहां के चोपड़ा शॉप इलाके से इसे जम्मू कश्मीर पूर्व सेवा लीग के जिला प्रधान दलबीर सिंह ने हरी झंडी दिखा जम्मू के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 61 साल के वरिष्ठ नागरिक कुमार अजवानी करीब 4,444 किमी की इस दौड़ का संचालन कर रहे हैं, जिसे 77 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित है। 19 नवंबर से 3 फरवरी तक इसका सफर जारी रहेगा। इस दौड़ का मूल उद्देश्य दिव्यांग सैनिकों के पुनर्वास का समर्थन करना और जनजातीय बच्चों के स्कूलों का आधुनिकीकरण करना है। उधमपुर से जम्मू तक शुरू हुए के2के रन कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। लीग के सदस्यों ने अजवानी के मनोबल को बढ़ाने के लिए रन अप टू टिकरी में भाग लिया, और बुलंद अकादमी के विद्यार्थियों ने भी जम्मू तक इसमें भाग लिया। इसका आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा से सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें