फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलांधरा माता के दरबार में माथा टेक सुख-शांति के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
अंताल बिरादरी की मेल में पूजा अचर्ना व भंडारे के दृश्य:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में रविवार को अंताल बिरादरी की मेल धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जलांधरा माता के दरबार में भक्तों ने शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बैसाखी पर्व के बाद आने वाले पहले रविवार को हर वर्ष अंताल बिरादरी की मेल आयोजित होती है, जिसमें चिनैनी के अलावा जम्मू संभाग के विभिन्न स्थलों से श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग अंताल बिरादरी के देवस्थान जलांधरा माता के दरबार में पहुंचे। रविवार सुबह माता के दरबार में हवन का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन भी किए।
विज्ञापन

दोपहर को पूर्णाहुति डालने के बाद कंजक पूजन किया गया। इसके बाद देवस्थान पर भंडारा शुरू हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने देवस्थान पर पहुंचकर पहले जलांधरा माता के दरबार में माथा टेक देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम तक देवस्थान पर भक्तों का आना जाना लगा रहा। बिरादरी के लोगों ने यहां एक बैठक भी की, जिसमें विकास कार्यों को लेकर योजना बनाई गई, ताकि देवस्थान पर आने वालों को कोई परेशानी न हो।

अंताल बिरादरी की मेल में पूजा अचर्ना व भंडारे के दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

अंताल बिरादरी की मेल में पूजा अचर्ना व भंडारे के दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें