फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को विश्वास जीतने के लिए जमीनी स्तर पर होगा काम

विज्ञापन
रामनगर: मजालता में थाना दिवस के उपलक्ष पर पुलिस के अधिकारी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जन संपर्क कार्यक्रम के एक भाग के रूप में पुलिस ने चिनैनी और मजालता में थाना दिवस मनाया। पुलिस स्टेशन चिनैनी में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने की। इसमें एसडीपीओ चिनैनी अहमद शफी और एसएचओ चिनैनी ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर समिति चिनैनी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायती राज संस्थाओं व व्यापार मंडल समिति के सदस्य, नंबरदार, चौकीदार, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सार्वजनिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि पुलिस से संबंधित उनकी वास्तविक शिकायतों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा, और नागरिक प्रशासन की शिकायतों को संबंधित विभागों के साथ उठाया जाएगा।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए जिले में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग में सुधार किया जाएगा। उधर, मजालता थाने में अतिरिक्त एसपी अनवर उल हक की अध्यक्षता में थाना दिवस आयोजित किया गया, जिसमें एसडीपीओ रामनगर डॉ. भीष्म दुबे व एसएचओ पीएस मजालता इंस्पेक्टर सोहन सिंह बंद्राल ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपन समस्याएं सुनाईं।
विज्ञापन

पुलिस से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एसएचओ को उपयुक्त निर्देश दिए गए। प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और देश विरोधी व असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें