फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में हुई चूक की अधिकारी के वेतन से होगी भरपाई

विज्ञापन
फोटो...जिला प्रशासन की बेठक केपेक्स बजट को लेकर। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शनिवार को जिला कैपेक्स योजना 2021-22 के तहत किए गए कार्यों की भौतिक और वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की।
विज्ञापन

इसमें आर एंड बी, आरडीडी, युवा सेवा, जल शक्ति, शिक्षा क्षेत्र, आदि के तहत अब तक प्राप्त भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों की क्षेत्रवार स्थिति के अलावा कार्यवार निविदा प्रक्रिया की स्थिति, कार्यों के आवंटन, जमीन पर शुरू किए कार्यों की भी जानकारी ली गयी। बैठक में पूरे किए गए कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों को मिलकर काम करने और कार्य स्थल पर संसाधन जुटाने पर जोर दिया, ताकि उनके समयबद्ध पूरा करने के लिए चल रहे कार्यों की गति में तेजी लाई जा सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने और धनराशि की चूक से बचने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा न करने पर उनके वेतन से नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को उन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा, जो कार्यों के आवंटन के बाद भी औपचारिकताओं को पूरा न कर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हैं, और देरी करते हैं। उन्होंने आगे अधिकारियों को उन ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जो जानबूझकर परियोजना में देरी कर रहे हैं, या काम की गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता की पुष्टि करते हुए पीआरआई, डीडीसी व बीडीसी को बोर्ड पर लेने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में संयुक्त निदेशक योजना मोहम्मद इकबाल, सहायक आयुक्त विकास अतुल दत्त शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी सुनील भुत्याल, डीएफओ किश्तवाड़ सागर सिंह, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी), आरईडब्ल्यू, जल शक्ति के कार्यकारी अभियंताओं के अलावा जिला किश्तवाड़ के सभी बीडीओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें