फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष डोडा ने भालरा में जन शिकायत निवारण शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं,

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल की अध्यक्षता में शनिवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भालरा में एक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोग और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्र के मुद्दों और अन्य मांगों का एक ज्ञापन अध्यक्ष को सौंपा गया। इसके बाद जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं ने इलाकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया। डीडीसी ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनके सभी संभावित मुद्दों को संबंधित अधिकारियों को बताया जाएगा। साथ ही सभी वास्तविक मांगों को अगले वित्तीय वर्ष की योजना में शामिल किया जाएगा।
डीडीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों पर जोर दिया कि वे अपने क्षेत्र पदाधिकारियों को आम जनता की सेवा करते हुए ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करें। साथ ही किसी भी अधिकारी के कामकाज में पाए जाने वाली कोताही के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। प्रत्येक पंचायत के समग्र विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपये दे रही है। इसके अलावा पंचायतों को पहली बार ब्लॉक और जिला स्तर पर विशेष अनुदान दिए गए हैं, ताकि कामकाज में सुधार हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत संपत्ति के निर्माण में धन की बर्बादी के बजाय सामुदायिक संपत्ति पर जोर देने का आग्रह किया। डीडीसी अध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द केवी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को विशेष रूप से इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ध्यान में रखा जाएगा। कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य ठाकुर युद्धवीर सिंह, बीडीसी अध्यक्ष भद्रवाह ओमी चंद, एडीसी भद्रवाह राकेश कुमार, तहसीलदार शौकत हयात, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें