फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना,

विज्ञापन
चिनैनी- घोरडी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सुशासन, जवाबदेही और सबका साथ, सबका विकास के नारों पर सत्ता में आने वाली भाजपा ने प्रदेश को अपने पैरों तले कुचल दिया है। यह बात जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने अपर बरमीन, हरतरयान और नानसू में जनसभाओं में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदल कर इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। जनता लोकप्रिय शासन से वंचित हो गई है। भारत के संविधान की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। भाजपा सरकार जम्मू कश्मीर को एक कार्यशाला के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। जहां, उनके अजीबोगरीब प्रयोग चल रहे हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि सबसे पहले भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को तोड़कर एक केंद्र शासित प्रदेश में बदल इसके दो टुकडे़ कर दिए। जबकि, देश में अब किसी भी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा नहीं दिया गया है। अब दिल्ली में बैठे बाबू जम्मू-कश्मीर के लिए कानून बनाते हैं, जिन्हें लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखे बिना तत्कालीन राज्य में लागू भी कर दिया जाता है। जो लोकतंत्र की भावना और संवैधानिक गारंटी का सरासर उल्लंघन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ उठने वाली आवाजों के लिए पुलिस बल का प्रयोग कर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। आम आदमी को नागरिक सुविधाओं से वंचित करने और अन्याय की शिकायत करने वाले को भी राष्ट्र-विरोधी कहा जा रहा है। विपक्षी दलों को भी डराया धमकाया जा रहा है। जिसके कारण आज जम्मू कश्मीर में किसान, व्यापारी, मजदूर सहित लगभग हर वर्ग भाजपा के क्रूर शासन से परेशान है। जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं हैं। सरकारी बाबू अफसरशाही के मद में चूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें