फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड एसओपी पालन नहीं करने पर लगेगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने जिले में कोविड के उचित व्यवहार का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शनिवार को कोविड की रोकथाम के उपायों के संबंध में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर रविवार को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान विशेष रूप से बाजारों और सार्वजनिक समारोहों में मास्क पहनने और कोविड के उचित व्यवहार को सख्ती से लागू करने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने से संबंधित निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को रोजाना बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों के रैपिड टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और तहसीलदारों को सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए बाजार का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी पटनीटॉप विकास प्राधिकरण को भी देकर कहा गया है कि पटनीटॉप हेल्थ रिजॉर्ट में कोविड एसओपी का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इन अभियान को अधिक सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि वह प्रतिदिन कम से कम दो घंटे के लिए प्रवर्तन टीमों के साथ पर्याप्त पुलिसकर्मियों को तैनात करें। आदेश में कहा गया है कि कोविड सकारात्मक मामलों में लगातार वृद्धि और तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए इस तरह के संयुक्त अभियान समय की जरूरत है। उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर भी लिखा है कि रामबन के बाजारों में बिना मास्क के पाए जाने वाले व्यक्तियों का रैपिड टेस्ट किया जाएगा। यदि कोई पॉजिटिव पाया गया तो उसे आइसोलेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें