फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा क्रांति दल कार्यालय में लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल कार्यालय में नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं को उजागर किया।
विज्ञापन

इसके अलावा दल की अगामी कार्य योजना और युवाओं के अंदर नेतृत्व की क्षमता का विकास करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार दल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के सामने रखे। पूर्व विधायक ने कहा कि हर महीने की 11 तारीख को दल के कार्यालय में नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर लगाया जाता है। इसमें नए युवाओं को सैकड़ों लोगों के सामने बोलने का मौका मिलता है।
मनकोटिया ने कहा इससे युवा भविष्य में समाज और देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकें। उधमपुर का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब यहां के युवाओं के अंदर भी नेतृत्व की क्षमता बढे़गी और वह बिना डरे स्पष्ट तरीके से अपनी बात सरकार के सामने रख पाएंगे। इसके साथ उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को अलग-अलग विभागों में खाली पडे़ पदों को भरना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न इलाकों के सरपंच, पंच, पार्षद, वरिष्ठ नेता सहित डोगरा क्रांति दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें