फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पानी, बिजली, परिवहन, स्वच्छता व चिकित्सा सुविधाओं का प्रबंध करने के निर्देश दिए

Fri, 06 Jun 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 22 जून को देवीगोल बौंजवाह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन की व्यवस्थाओं की वीरवार को समीक्षा की। उपायुक्त ने पानी, बिजली, परिवहन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं का प्रबंध करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि देवीगोल में समारोह स्थल का चयन किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रस्तावित गतिविधियों पर जानकारी साझा की, जिसमें रस्साकशी, दंगल, वॉलीबॉल, घुड़सवारी, ट्रैकिंग प्रतियोगिता और अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की अंतिम सूची 15 जून तक सार्वजनिक कर दी जाएगी। उपायुक्त ने समारोह के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसमें पानी, बिजली, परिवहन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं और खाद्य स्टॉल शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
सांस्कृतिक उत्सव में बौजवाह, जिला व चिनाब घाटी और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों के प्रसिद्ध गायक-कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। समितियों के संबंधित प्रमुखों को पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समारोह स्थल पर किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें