उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर स्कूल नैनसू में पर्यावरण दिवस मनाया गया। 1जेके एसक्यूएन एनसीसी विंग कमांडर नितिन यादव ने बतौर मुख्यातिथि पौधरोपण किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने मुख्य अतिथि द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ करवाई। इसके बाद सरस्वती वंदना का भावपूर्ण गायन हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में पौधारोपण करने तथा एनसीसी का सत्र लागू करने पर विद्यालय एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद