फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार को आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक का अयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम अभिषेक शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों के पालन के तहत ही गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें मुख्य अतिथि श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार तिरंगा फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे। परेड में जेकेपी, सीआरपीएफ, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लेंगी। स्कूलों के बच्चे देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनमें दर्शकों की संख्या सीमित रखी जाएगी।
बैठक में कहा गया कि गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। नियमों का पालन करते हुए सभा स्थल पर 25 फीसदी लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। मुख्य आयोजन पूरी तरह सफल हो, इसके लिए मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गये कि सभी कार्य समय पर पूरे कर लें।
विज्ञापन

समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के साथ जीकेपी, सीआरपीएफ और एनसीसी की टुकड़ी 16 जनवरी से रिहर्सल शुरू कर देंगी। फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित होगी, और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एएसपी, एसडीपीओ, श्राइन बोर्ड के अधिकारी, बीडीओ, सीआरपीएफ 06बटालियन के अधिकारी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें