फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य वस्तुओं की निर्धारित कीमतों के विरोध में मांस विक्रेता मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ में बकरीद को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें निर्धारित करने पर मांस विक्रेता मुखर हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को दुकानें बंद कर व हड़ताल कर दिनभर रोष जताया। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने बैठक कर मांस की कीमतें निर्धारित की थीं, जिसका मांस विक्रेताओं ने विरोध जताया है। मांस विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद अब्बास ने कहा कि पहले जो कीमत 450 रुपये कीमत थी, वही रखी जाए, ताकि नुकसान न हो। कुछ लोगों का कहना है कि बकरीद के लिए 500 रुपये प्रति किलो भी देने को तैयार हैं, लेकिन मांस साफ होना चाहिए। एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि इस संबध में जिला प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें