फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में एमबीबीएस के छात्र करेंगे डॉक्टरों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संकट बढ़ने के साथ ही जिले में स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी संक्रमित होने लगे हैं। स्थिति को संभालने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी उधमपुर ने एमबीबीएस के चौथे और पांचवें वर्ष के विद्यार्थियों से मदद मांगी है। इनको इंटर्नशिप करने का अवसर पर प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संकमण बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर काम बोझ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण केंद्र सरकार ने भी एमबीबीएस के पांचवें वर्ष के छात्रों को कोरोना ड्यूटी पर लगाने का निर्णय लिया है। इसी के चलते जिला रेड क्रास सोसाइटी ने चौथे और पांचवें वर्ष के छात्राओं को इंटर्नशिप करने का अवसर दिया है। साक्षात्कार के बाद इन्हें जिले के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया जाएगा।
इनकी नियुक्ति के लिए जिला प्रशासन उधमपुर की तरफ से कमेटी का गठन होगा जो प्रक्रिया को अंजाम देगी। काम करने के बदले जिला प्रशासन की तरफ से कुछ मानदेय और प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इनको काम पर लगाने का मुख्य उद्देश्य कोरोना संकट में जुटे डॉक्टरों को कुछ राहत प्रदान करना है। छात्राओं को इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र 01992272727-01992272728 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें