फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल नैनसू में मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस,

विज्ञापन
उधमपुर: भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल नैनसू में प्रधानाचार्य रेणू शर्मा की अध्यक्षता में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता (सेवानिवृत्त) राम मूर्ति विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में कक्षा एक से 10वीं तक के छात्रों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत पारंपरिक दीव प्रज्ज्वलन के उपरांत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों व शिक्षकों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने माता पिता व शिक्षकों की प्रशंसा सहित देशभक्ति पर आधारित गीत व कविताएं प्रस्तुत कीं। इसके उपरांत पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए उन्हें दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कभी अपने माता पिता और गुरुजनों को नहीं भूलना चाहिए। वहीं, प्राचार्या ने सभी को मातृ पितृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिवस को हर साल विद्या भारती शिक्षा समिति की तरफ से चलाए जा रहे देशभर के स्कूलों में जोश व उमंग के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश की संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूक करना और जोडे़ रखना है। ताकि, वे बड़ों का आदर और सम्मान कर सकें। मौजूदा समय में लोग पश्चिमी सभ्यता की तरफ आकर्षित होकर इसे भूलते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें