फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ भड़के मेटाडोर चालक

Fri, 24 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैलां तालाब मेटाडोर स्टैंड पर मिनी बस चालकों व सह चालकों ने रैंबल पुलिस स्टेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी शर्तें मानने के बावजूद पुलिस तंग कर रही है।
विज्ञापन


मिनी बस चालक यूनियन के अध्यक्ष विशाल आनंद ने प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए कहा कि करीब एक महीने से रैंबल पुलिस ने नाक में दम करके रखा है। पुलिस आए दिन रैंबल मेटाडोर स्टैंड पर पहुंच कर मेटाडोर (मिनी बस) को लाइनों में लगाती है। लाइनों में लगाने के दौरान ही पुलिस चालकों से बदसलूकी शुरू कर देती है।

हर रोज एक नया नियम बताकर चालकों आैर सह चालकों को परेशान किया जा रहा है। जब कोई इसका विरोध करता है तो उसको हिरासत में लेकर मारपीट की जाती है। इसी कारण मेटाडोर का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। मालिकों को घाटा हो रहा है। चालकों के लिए रैंबल तक जाना अब परेशानी का सबब बन चुका है।
विज्ञापन


मजबूर होकर आज सभी को मेटाडोर स्टैंड पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर पुलिस ने चालकों को परेशान करना बंद नहीं किया तो सभी मार्ग को बंद करके प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। एसएचओ रैंबल राकेश सिंह ने कहा कि चालकों के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करवाने वालों के चालान काट रही है। उन्होंने दो दिन में 80 चालान काटे हैं। वर्दी, पहनकर सार्वजनिक वाहन चलाने का कानूनी प्रावधान है। इसी को लेकर चालक झूठा आरोप लगाकर विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें