उधमपुर। गांव मानसर में पंचैरी मार्ग बंद होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। श्मशानघाट और मंदिर के लिए अहम रास्ता होने के कारण लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।इसलिए प्रशासन से समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए परेशानी हो रही है। यहीं नहीं, रोजाना सुबह-शाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। इसके अलावा नाले से पशुओं को पानी पिलाना भी आसान नहीं है।
लगभग 70 से 80 साल पुराना पंचैरी जाने वाला मार्ग आवागमन का मुख्य साधन रहा है और आज भी बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग करते हैं। पूर्व सरपंच यशपाल ने बताया कि हाल ही में रास्ता बंद होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।