फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारी बारिश से मकान को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
उधमपुर। लोअर पनारा से कदवा की ओर जाने वाले सड़क मार्ग की कटाई के दौरान मकान में आई दरारें।
विज्ञापन
- पूर्व सरपंच राजेश कुमार शर्मा ने सरकार से अपील की है जल्द से जल्द इस परिवार के लिए उचित कदम उठाया जाए।
विज्ञापन


मजालता। मजालता तहसील के पंचायत भरनारा में रहने वाले बोध राज पुत्र तेजू राम के घर को बारिश से काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है । भारी बारिश से उनका घर के आंगन का सारा हिस्सा नीचे जा गिरा जिससे उनके पूरे मकान को भी काफी खतरा हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिवार ने उनके साथ संपर्क किया और जब वह मौके पर गए तो देखा तो मकान के एक हिस्से को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और सबसे बड़ा डर परिवार को सता रहा है कि बारी बारिश से उनके मकान का बाहरी हिस्सा सारा नीचे जा सकता है जिससे उनके मकान को अब खतरा हो गया है।पूर्व सरपंच ने तहसील और जिला प्रशासन से अपील की है कि इस परिवार का भी मौके पर आकर मुआवजा बनाया जाए और इस परिवार को भी उचित मुआवजा दिया जाए वही इस मकान का जितना हिस्सा गिर रहा है उसके लिए उचित फंड्स दिया जाए ताकि एक अच्छी प्रोटेक्शन बाल करवाई जाए जिससे इस परिवार को राहत की सांस मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें