हर घर तिरंगा अभियान के तहत मिडिल स्कूल नक्की की ओर से निकाली गई रैली।
मजालता। मिडिल नक्की स्कूल के छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने वीरवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जोनल एजुकेशन ऑफिसर बवेय पुरषोत्तम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देशभक्ति के जोश से भरी यह रैली स्कूल से शुरू होकर विभिन्न गली-मोहल्लों और बाजारों से गुजरती हुई अंत में मुख्य बाजार बालपुर में जाकर संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों, गीतों और झंडों के माध्यम से जन-जन में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जोन बवेय के छात्र और शिक्षक न केवल शिक्षा में बल्कि राष्ट्रप्रेम में भी अग्रणी हैं। संवाद