मजालता। सेल गांव का रहने वाला दीपक दो दिन से लापता
नहीं मिला अभी तक कोई सुराग।
संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। तहसील मजालता में पड़ते पंचायत सैल से एक युवक 22 जुलाई से लापता है। परिजन ने बताया कि दीपक मजालता एग्रीकल्चर विभाग में कार्यरत है। विगत मंगलवार को बट्टल कृषि विभाग ने दीपक को रामनगर निजी काम के लिए भेजा था। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
दीपक बट्टल से अपनी बाइक लेकर निकला था। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। उसकी बाइक मनवाल से मिली है लेकिन दीपक का कोई सुराग नहीं मिला। इसे लेकर परिजन और रिश्तेदार काफी चिंतित है। वही परिजन, रिश्तेदारों और विभाग की तरफ से दीपक को हर जगह ढूंढ गया मगर सफला नहीं मिली।
वही मजालता थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोहन सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने की शिकायत मिली है। युवक की मोबाइल काल डिटेल्स निकाली गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। एईओ मजालता संजय कुमार ने बताया कि दीपक कृषि विभाग में काम करता है। वह 22 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे के बीच मजालता से निकला था। दो बजे तक भी वह रामनगर कार्यालय नहीं पहुंचा।
उसका मोबाइल मिलाया तो वे स्विच ऑफ था। उसकी तरफ से किसी तरह संपर्क किया गया तो दीपक ने मोबाइल पानी में गिला हो जाने की बात कही। रामनगर कार्यालय में अगले दिन जाने की बात कही। इसके बाद से उसके साथ संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से भी उसके लापता होने की जानकारी मजालता पुलिस को दे दी गई है।
फोटो सहित