फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौंगरी के शिवगढ़ में भूस्खलन से धंसी आधा किलोमीटर सड़क, कई घराें के गिरने का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
उधमपुर। मोंगरी के शिवगढ़ में बारिश से सड़क धंसने की जानकारी देते स्थानीय लोग: व्हाट्सएप
विज्ञापन
उधमपुर। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के चलते तहसील मौंगरी के गोरी मिट्टी के समीप शिवगढ़ क्षेत्र में भूस्खलन होने से मौंगरी और लड्डा का सड़क संपर्क टूट गया है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की अपील करते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द राहत अभियान चलाकर आवाजाही को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

पूर्व पंच निर्जला देवी ने जानकारी दी कि भूस्खलन से लगभग आधा किलोमीटर सड़क धंस गई है और अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आसपास के करीब छह घरों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। लोग दहशत में आ गए हैं। सड़क संपर्क कट जाने से लड्डा ए, लड्डा बी, शिवगढ़, सुखाल घाटी, टोटे और इसके आसपास की लगभग 10 हजार आबादी के लिए आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्रवासियों की प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें