फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा डालसर गांव, आप शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किए शिवजी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के मंदिरों में महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। डालसर गांव में स्थित प्राचीन आप शिव मंदिर में रविवार सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतार लग गई जो देर शाम तक लगी रही। बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने करीब दो घंटे तक बारी का इंतजार कर बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

श्रद्धालु आशा देवी, अंजली शर्मा, सुहानी राजपूत, विशाल सिंह और अनिल कुमार ने बताया कि पहली बार इतनी लंबी कतार देखने को मिली। कतारें आधा किलोमीटर लंबी थीं। वे सुबह नौ बजे कतार में लगे और करीब 11 बजे भोले बाबा के दर्शन हुए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष यशपाल ने बताया कि कमेटी की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई थी। कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लंगर लगाए गए। कमेटी ने प्रशासन व विधायक से मांग कि वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
तीन बार रंग बदलती है मूर्ति

मंदिर में सेवा समिति के सदस्यों ने लंगर लगाया। सदस्य सुरेंद्र कुडियार व सुमित गुप्ता ने बताया कि समिति 37 वर्षों से सेवा कर रही है। संजय सिंह ने बताया कि आप शंभू शिव मंदिर महाराजाओं के समय से स्थापित है। कई कहानियां भी प्रचलित है। मंदिर में स्थापित शिव मूर्ति दिन में तीन बार रंग बदलती है। कभी-कभी रात्रि में भगवान की खुद पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें