फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भवन मार्ग पर हृदय गति रुकने से श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान देविंदर कुमार गुप्ता (64) पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांधी रोड, शक्ति नगर (सम्भल, उत्तर प्रदेश) के रूम में हुई है। वह परिवार के साथ मां के दर्शन के लिए जा रहा था, तभी अर्धकुंवारी क्षेत्र में शैलपुत्री भवन के पास बेहोश हो गया। उसे तुरंत श्राइन बोर्ड और पुलिस के कर्मियों की मदद से डिस्पेंसरी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल में लाया गया है। यहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें