फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचैलवासियों ने पवित्र छड़ी को गीतों के साथ दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड। मचैल माता के दरबार में पांरपरिक अनुष्ठानों के बाद मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पवित्र छड़ी लौट आई। इस दौरान मचैलवासियों ने काफी दूर तक विदाई गीत गाकर व अगले वर्ष सुचारु यात्रा की कामना की। देर शाम यात्रा अठोली पहुंची, जहां रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार को डोडा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

यहां पर पूजा-अर्चना के बाद वार्षिक छड़ी यात्रा का समापन होगा। मंगलवार को मचैल माता के दरबार से वापसी के लिए मचैलवासियों ने विदाई गीत गाकर जाने की अनुमति दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। क्षेत्रवासियों का कहना था उन्हें हर साल यात्रा व पवित्र छड़ी का काफी इंजतार रहता है। यात्रा शुरू होते ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहता है। करीब दो माह तक कारोबार में भी इजाफा होता है। यात्रा में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के भक्त भी भाग लेते हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से यात्रा का आयोजन नहीं किया गया है। इस साल भी पवित्र छड़ी यात्रा ही निकाली गई है। मंगलवार को छड़ी को मचेलवासियों ने क्षेत्र की सरहद तक जाकर विदाई दी। इस दौरान कोरोना के खात्मे और अगले साल सुचारु रूप से यात्रा शुरू होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें