किश्तवाड़। जिले में मचैल यात्रा शनिवार को भी जारी रही। एक माह से चल रही यात्रा में अब तक 1.63 लाख से अधिक भक्त माता के दरबार में माथा टेक चुके हैं। शनिवार को 4439 यात्रियों ने हाजिरी लगाई।
बता दें, 25 जुलाई से यह यात्रा शुरू हुई थी। माता की पवित्र छड़ी शुक्रवार को डोडा वापस लौटी। माता के जयकारों व भजनों से वातावरण गूंज रहा है। जागरण भी लगातार जारी है। हेलिकाॅप्टर सुविधा भी मिल रही है। पांच सितंबर तक भक्तों की संख्या पौने दो लाख से अधिक जाने के आसार हैं।