फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात नौ बजे के बाद भी जारी है माता वैष्णो देवी की यात्रा

विज्ञापन
यात्रा की कमी के कारण खाली पड़ी दर्शनी ड़योड़ि व शाम के समय भवन की ओर जाते यात्री - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। खराब मौसम को देखकर रात नौ बजे के बाद यात्रा पर लगाई गई रोक को फिलहाल हटा दिया गया है। अब श्रद्धालु पहले की तरह ही माता के भवन के लिए यात्रा जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर मौसम साफ रहने के कारण माता की यात्रा यथावत चलती रही। शाम तक विभिन्न माध्यमों से करीब आठ हजार लोग भवन की ओर जयकारे लगाते हुए प्रस्थान कर चुके थे। मौसम साफ था, इसलिए बैटरी कार, भैरो घाटी के लिए रोपवे और भवन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा लगातार जारी रही।
पिछले सप्ताह लगातार बारिश के कारण और कोरोना महामारी से संबंधित नियमों को देखते हुए रात्रि नौ बजे के बाद दर्शनी ड्योढ़ी से भवन की ओर प्रस्थान करने की अनुमति यात्रियों को नहीं मिल रही थी। जो यात्री रात्रि नौ बजे से पहले भवन की ओर प्रस्थान कर चुके होते थे, वह यात्रा जारी रख सकते थे। लेकिन अब इस बंदिश को हटा दिया गया है। साथ ही पंजीकरण कक्ष भी रात 10 बजे तक खुल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप से इन दिनों यात्रा में भारी गिरावट आई है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ऑनलाइन सहित 19 हजार दो सौ के करीब भक्तों ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं, सोमवार को 13 हजार नौ सो के करीब भक्त भवन की ओर रवाना हुए। इसी तरह मंगलवार को शाम सात बजे तक 7600 के लगभग भक्त ऑनलाइन सहित पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए।

यात्रा की कमी के कारण खाली पड़ी दर्शनी ड़योड़ि व शाम के समय भवन की ओर जाते यात्री- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें