फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात नौ बजे वैष्णो देवी यात्रा एहतियातन रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मौसम में बदलाव के बीच सोमवार को वैष्णो देवी दर्शन के लिए शाम सात बजे तक 9500 यात्री भवन के लिए रवाना हो चुके थे। इससे पहले दिन में धुंध के कारण दरबार के लिए चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा रुक-रुक कर चली। मौसम को देखते हुए रात नौ बजे के बाद दर्शनार्थियों को बाण गंगा से आगे नहीं जाने दिया गया। सुबह के समय यात्रा फिर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश - बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाएं पिछले दिनों हुई थीं। इन घटनाओं के कारण श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रात में यात्रियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। बताया जाता है कि भूस्खलन के कारण बैटरी कार वाले नए रास्ते को फिलहाल बंद किया गया है और यात्रा पुराने रूट से ही चल रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात में उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें