फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बदलते मौसम में मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी, 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को मौसम के बदलते मिजाज के बीच यात्रा जारी रही। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को जहां 28300 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा संपूर्ण की, वहीं शाम पांच बजे तक करीब 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यात्रा मार्ग पर सभी सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित होती रही। भवन तक हेलिकॉप्टर सेवा नियमित रूप से जारी रही। इसके अलावा बैटरी कार और रोपवे (केबल कार) का भी श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया।
सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्राइन बोर्ड, आपदा प्रबंधन दल और सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं और यात्रा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें