फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लो वोल्टेज से जूझ रहा बटियाड़ी, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कामकाज पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बटियाड़ी में लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। अब गर्मी में हालात और खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित गांव के वार्ड नंबर दो में करीब 200 लोग इन दिनों बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लो वोल्टेज के कारण अक्सर पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अनियमित आपूर्ति का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शाम और रात के समय पर्याप्त रोशनी न मिलने के कारण छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा सिंगल फेज सप्लाई होने से घरेलू उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीयों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को लिखित शिकायत दे चुके हैं लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द समाधान किया जाए।



पहले ही बिजली की हालत खराब है, अब गर्मी के कारण हालात और बिगड़ जाएंगे। पंखे-कूलर चलाना मुश्किल हो जाएगा।
- रितेश कुमार, स्थानीय

लो वोल्टेज के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार तो रात में बिल्कुल रोशनी नहीं रहती है जिससे आंखों पर असर पड़ता है।
-अरुण शर्मा, छात्र।

कई बार विभाग को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लो वोल्टेज के कारण उपकरण खराब हो रहे हैं।
- धीरज शर्मा, स्थानीय

घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। बिजली न होने से हर दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। लो वोल्टेज के कारण रेफ्रिजरेटर काम नहीं करता। खाने पीने की सामग्री कई बार खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुभम शर्मा, स्थानीय
-

आरडीएसएस के तहत पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली के तार बदले जा रहे हैं। इससे लो वोल्टेज व अनियमित सप्लाई की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
- अरुण गुप्ता, एक्सईएन, बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें