फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी और एसएसपी ने संभाला लॉकडाउन लागू कराने का मोर्चा

विज्ञापन
सएसपी उधमपुर गोल मार्केट में दुकानदारों को कोविड-19 की जानकारी देते हुए - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बाजार में पहले दिन साप्ताहिक लॉकडाउन का कुछ खास असर देखने नहीं मिला। दुकानदारों को इसके बारे में बहुत देरी से जानकारी मिली। जब जानकारी मिली, तब तक सभी दुकानें खुल चुकी थीं।
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस के लिए खुली हुई दुकानों को बंद करवाना संभव नहीं था। इसलिए, उपायुक्त व एसएसपी ने अलग-अलग बाजार का निरीक्षण कर लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। साथ ही दुकानों के अंदर भीड़ न लगाने का आग्रह किया। उपायुक्त ने तो वाहनों को रोक कर लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछा।
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शुक्रवार देर रात को सरकार ने प्रदेश भर में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन, लोगों को इसके बारे में बहुत देरी से जानकारी मिली। उधमपुर जिला प्रशासन ने भी इसको लेकर सुबह आदेश निकाला और सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी। जब तक लोगों को साप्ताहिक लॉकडाउन के बारे में पता चला, तब तक पूरा बाजार खुल चुका था।
विज्ञापन

हजारों लोग यात्री वाहनों से शहर पहुंच चुके थे। जब प्रशासन व पुलिस के लिए खुले बाजार को बंद करवाना संभव न हो सका तो उपायुक्त इंदु कंवल चिब और एसएसपी डॉ. विनोद कुमार लोगों को जागरूक करने के लिए बाजार पहुंच गए। उपायुक्त ने सुभाष चौक से सलाथिया चौक तक बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान कई निजी वाहनों को रोका, और उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा। जानकारी देने के बाद लोगों को जाने दिया गया।
----
संक्रमण को जुकाम व खांसी न समझें
सलाथिया चौक पहुंच कर उपायुक्त ने दुकानदारों से अपील की कि भीड़ न लगाएं। लोग कोरोना संक्रमण को केवल खांसी व जुकाम न समझें। बाहर निकलने पर हमेशा मास्क लगाएं। मौजूदा हालात में जान प्यारी है तो घर में ही रहें। वहीं, एसएसपी ने गोल मार्केट पहुंच कर बाजार का जायजा लिया और दुकानदारों से दुकानों के अंदर भीड़ न लगाने की अपील की। एसएसपी ने लोगों को बताया कि मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के मामले 350 से अधिक हो गए हैं। इसलिए, सभी को मिल कर इस श्रंखला को तोड़ना होगा। पुलिस को भी शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात कर दिया गया है।

डीसी उधमपुर सुभाष चौक पर छोटी गाड़ी पर बेवजा घूमने वालों को समझाते हुए- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें