फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद दुकानदारों ने फिर शुरू किया कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन 4.0 में अतिरिक्त मिलने के बाद वीरवार को देविकानगरी के बाजार फिर से खुल गए। सुबह नौ से शाम को 5 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति मिलने से जहां दुकानदार गदगद नजर आए वहीं उन्होंने सुबह पूजा-अर्चना के साथ कारोबार का श्रीगणेश किया। इस दौरान उन्होंने पूरी एहतियात बरती और मास्क पहने नजर आए मगर काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। इस कारण सुरक्षाबलों को दिनभर काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बुधवार शाम को कुद शर्तों के साथ दुकानें खोलने में ढील दी थी।
विज्ञापन

मगर वीरवार को सुबह नौ बजते ही सभी कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। जहां अधिकतर दुकानदारों ने लंबे समय के बाद दुकानों को खोलने की अनुमति मिलने पर खुशी जताई वहीं कइयों ने पूजा-अर्चना कर काम शुरू किया। अतिरिक्त छूट मिलने के बाद नगर के विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए भी काफी संख्या में लोग पंहुचे। लगभग दो माह बंद बाजारों के खुलने का इंतजार कर रह लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे देविकानगरी के बाजार एक बार फिर से लोगों से गुलजार हो गए। उधर, अधिकतर स्थानों पर लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर लापरवाही का आलम देखने को मिला। फल-सब्जी, मोबाइल, कपडों, जूतों और मनियारी की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। लोगों में कोरोना महामारी को लेकर कोई दहशत नहीं दिखी। प्रशासनिक आदेश के चलते बाजारों में किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी गई। बाजारों में गश्त करते पुलिस, सुरक्षाकर्मी व स्वयंसेवक लोगों पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें