फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में घाटी की ओर से आए छोटे वाहनों को लौटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जिला उधमपुर के प्रवेश द्वार चिनैनी में टनल के पास प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, ताकि घाटी और चिनाब वैली की ओर से बिना अनुमति आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए बिना अनुमति वाले छोटे वाहनों को वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सहित जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। तीन दिन पहले इस दिशा में जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर घाटी और चिनाब वैली की ओर से आने वाले छोटे वाहनों के जिले में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। इसके तहत वीरवार को तीसरे दिन भी हाईवे पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों की ओर से वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना अनुमति जिले में प्रवेश कर रहे वाहनों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें