lचिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड लीग के शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। पहला मैच चिनैनी ए और उधमपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उधमपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 101 रन का लक्ष्य दिया। दीपक ने 13 गेंदों में 42 रन बनाए। चिनैनी ए की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। अभिनंदन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मैच उधमपुर व ट्रिपल सी के बीच हुआ जिसमें उधमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 54 रन बनाए। रोहित गुप्ता ने सर्वाधिक आठ गेंद में 13 रन बनाए जबकि सनी ने दो ओवर में 10 रन देकर चार विकेट हासिल किए। ट्रिपल सी ने 7.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील गुप्ता ने 13 गेंद में 25 रन बनाए। सनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।