फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लीग ऑफ क्लासिक्स का आगाज, अंडर-19 वाॅलीबाल टूर्नामेंट में 18 जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय ने लीग ऑफ क्लासिक्स का शुक्रवार को उधमपुर में शुभारंभ किया। महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के संरक्षण में शुरू हुई लीग का अंतर जिला चरण उधमपुर में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले को 25 से 28 अप्रैल तक चलने वाले अंतर जिला अंडर-19 ब्वॉयज वाॅलीबाल टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है। टूर्नामेंट में केंद्र शासित प्रदेश के 18 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह में एडीजीपी पुलिस अकादमी गरीब दास मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में एसएसपी अमृत पाल सिंह, 137 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमांडेंट मनोज कुमार और मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र गुप्ता शामिल थे। गरीब दास ने नशा मुक्त अभियान के तहत युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। समारोह की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। इसके बाद नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन के मुकाबलों के परिणाम :

- उधमपुर ने श्रीनगर को 3-2 सेट से हराया।

- पुंछ ने रियासी को 3-0 सेट से शिकस्त दी।
- राजोरी ने जम्मू को 3-0 से मात दी।
- बारामुला ने सांबा की टीम को 3-0 से हराया।
- बड़गाम ने डोडा को 3-0 से पछाड़ा।
- रामबन ने कठुआ को 3-1 से मात दी।
- गांदरबल ने कुलगाम को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें