फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी में नहीं लैब टेक्नीशियन, 20 हजार आबादी प्रभावित

Fri, 24 Jan 2025 11:54 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लांदर पीएचसी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा नहीं, लोग बोले- खून की जांच करवाने के लिए भी जाना पड़ रहा पंचैरी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले के लांदर में लोगाें को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बनाए गए पीएचसी सेंटर में सुविधाओं का अभाव है। इससे क्षेत्र की 20 हजार आबादी प्रभावित हो रही है।
जिले का दूरदराज और पहाड़ी होने के चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेंटर में लैब तो बनाई गई है, लेकिन पिछले सात महीने से टेक्नीशियन नहीं होने से लैब बंद पड़ी हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों को खून की जांच करवाने के लिए पंचैरी या फिर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लांदर पीएचसी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है और न ही लोगों के अब टेस्ट हो रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं, हालांकि सेंटर में लैब होने के बावजूद टेक्नीशियन की कमी से लैब बंद पड़ी हुई है। इसके चलते छोटे से छोटे टेस्ट के लिए लोगों को पीएचसी पंचैरी आना पड़ रहा है। इसमें उनका समय बर्बाद होने के साथ ही पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
कई बार लोग विभाग से सेंटर में टेक्नीशियन लगाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि क्षेत्र में टेस्ट करने के लिए कोई प्राइवेट क्लीनिक भी नहीं है। इससे मरीजों को जीएमसी उधमपुर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लांदर पीएचसी में लैब है, लेकिन टेक्नीशियन नहीं होने से बंद है। इसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दी है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द सेंटर में लैब टेक्नीशियन की नियुक्त हो और लोगों को आ रही समस्या से निजात मिले।
डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ पंचैरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें