रामबन। रेलवे स्टेशन बनिहाल के पार्किंग क्षेत्र में शुक्रवार को टेंपो चालक वाहन में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह बनिहाल में रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी एक टेंपो में व्यक्ति मृत पाया गया, जिसका पंजीकरण नंबर जेके02डीजी-6002 था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), बनिहाल के एसएचओ आरडी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल बनिहाल के शवगृह में रखवाया। बाद में रेलवे पुलिस ने मृतक की पहचान चालक जुनैद मिर्जा (28) पुत्र आरिफ जराल निवासी जामन गूल के रूप में की। संवाद