भारत दर्शन यात्रा में शामिल दल के सदस्य एवं अतिथिगण। संवाद
- फोटो : udhampur
उधमपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 137 बटालियन द्वारा एसआरटीसी स्थित कैंप परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के महा निदेशक जम्मू सेक्टर राम सिंह ने भारत दर्शन यात्रा वतन को जानो दल को हरी झंडी दिखाई।
कार्यक्रम के तहत उधमपुर के शहीद कमल सिंह सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज के 20 छात्रों, 02 शिक्षकों एवं 02 सीआरपीएफ कर्मियों के दल की यात्रा 137 बटालियन एसआरटीसी कैंप से आरंभ हुई। यह रेलमार्ग एवं सड़क मार्ग से होते हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून तक जाएगी। हरिद्वार में गंगा आरती एवं स्थानीय स्मारकों व दर्शनीय स्थलों की यात्रा के पश्चात ऋषिकेश मे लक्ष्मण झूला व अन्य स्मारकों के भ्रमण के पश्चात देहरादून में राष्ट्रीय सैनिक अकादमी, भारतीय सर्वेक्षण संस्थान, बोटेनिकल गार्डन व युद्ध स्मारक आदि का भ्रमण करेंगे।
प्रतिभागियों के लिए यह यात्रा एक शैक्षणिक एवं अविस्मरणीय अनुभव से की गई है, जो उन्हें राष्ट्र की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर प्रदान करेंगे। स्थानीय लोगों ने भ्रमण यात्रा की सराहना की गई एवं भविष्य में भी इस प्रकार की यात्रा आयोजित करने हेतु अनुरोध किया ताकि स्कूली छात्रों को देश की विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत को देखने और समझने का अवसर प्राप्त हो सके।कार्यक्रम में उप महानिदेशक जम्मू नार्थ विवेक बंद्राल, एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे, कमांडेण्ट-187 बटालियन एसएसपी मोहम्मद साजिद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट्ट, कमांडेंट-137 बटालियन मनोज कुमार सिकॉन, द्वितीय कमांडेंट करतार सिंह, उप कमांडेंट राजू लाल मीणा, सह कमांडेंट संजीत कुमार, हरविंद्र सिंह, प्रिंसिपल राजेश कुमार, उप प्रधानाचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। संवाद