किश्तवाड़। जनसुरक्षा और सड़क निर्माण कार्य के कारण हिडयाल चौक से बेरा-हरगड़ी मार्ग तक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह निर्णय कार्यकारी अभियंता पीएमजीएसवाई ने लिया है। आदेश के अनुसार सड़क तीन से 25 अप्रैल तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी। वाहनों को सरकूट गांव और बेड़ा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने कार्यकारी अभियंता पीएमजीएसवाई को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और सड़क पर आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेश के सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।