फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाडर के जाड़-करथई में कच्चा मकान गिरा, दो घायल

विज्ञापन
उपमंडल पाडर के जाड़-करथई इलाके में कच्चा मकान गिरा, दो घायल अस्पताल में भर्ती.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले के उपमंडल पाडर में शनिवार को जाड़-करथई इलाके में एक कच्चा मकान गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले अठोली अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें किश्तवाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सुजान सिंह और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मूलाराज ने बताया कि मकान लकड़ी व मिट्टी से बना हुआ था। शनिवार की सुबह यह हादसा पेश आया। पता चलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। दोनों को अठोली अस्पताल पहुंचाया गया। मूलाराज ने बताया कि पुराना घर था और बिना बारिश के ही वह गिर गया। जिस समय हादसा हुआ, घर के अंदर सुजान सिंह और कुलबीर सिंह ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें