फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रोसेस लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, जनजातीय क्षेत्र में सुशासन होगा सुदृढ़

विज्ञापन
परीक्षण के लिए बैठे लोग बा जिला उपाध्यक्ष संबाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। जिला उपायुक्त रियासी निधि मलिक ने कटड़ा में तीन दिवसीय आदि कर्मयोगी जिला प्रोसेस लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ किया। यह कार्यशाला 15 सितंबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में सुशासन एवं विकास को सुदृढ़ करना और फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की क्षमता का निर्माण करना है।
यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग जम्मू-कश्मीर के निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला में आंगनबाड़ी, आईसीडीएस, जल शक्ति, वन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व जिला मास्टर ट्रेनरों को केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपायुक्त निधि मलिक ने कहा कि यह पहल रियासी जिले की 44 चिन्हित जनजातीय बस्तियों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक गांव-गांव जाकर 15-15 लोगों को प्रशिक्षित करेंगे जिससे योजनाओं की पहुंच जमीनी स्तर तक सुनिश्चित हो सकेगी। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि यह प्रशिक्षण फ्रंटलाइन स्टाफ की क्षमता वृद्धि का एक सशक्त माध्यम है और इससे योजनाओं की लास्ट माइल डिलीवरी सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रशिक्षकों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा से कार्य करें तथा एनजीओ, स्वयंसेवकों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस अभियान का लक्ष्य है। कार्यक्रम में पीओ आईसीडीएस सुदर्शन कुमार, सीपीओ नरेंद्र कुमार, एसीडी विजय कुमार, सीईओ दीपक गुप्ता, डीएफओ सुनील मनहास, सीएमओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें