फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़-जम्मू चॉपर सेवा शुरू

Mon, 10 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड
विज्ञापन
चौपर हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
खराब मौसम से किश्तवाड़-बटोत हाईवे के लगातार बंद रहने के कारण रविवार को किश्तवाड़ और जम्मू के बीच चॉपर सेवा शुरू कर दी गई। पवन हंस के चॉपर ने पांच यात्रियों को लेकर पहली उड़ान भड़ी। राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने इस सेवा का तत्काल शुभारंभ करवाया। हालांकि इस सेवा का विधिवत उद्घाटन बांद में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती करेंगी।
विज्ञापन


चॉपर सेवा के शुभारंभ होने के मौके पर एमएलसी फिरोदस अहमद भी मौजूद रहे। मंत्री सुनील शर्मा ने स्थानीय लोगों को इस सेवा के लिए बधाई दी और कहा कि किश्तवाड़-बटोत हाईवे की खराब हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज से ही चापर सेवा शुरू करवाने को कहा।

सह सेवा गृह मंत्रालय के सहयोग से शुरू करवाई गई है। हाईवे बंद रहने के बावजूद इमरजेंसी में अब लोग जम्मू आ-जा सकेंगे। मंत्री शर्मा ने कहा कि इस सेवा को किश्तवाड़ के दूरदराज इलाकों मढ़वा, वाड़वन, दच्चन और पाडर में भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एमएलसी पीडीपी फिरदोस अहमद टाक ने भी कहा कि यह सेवा उन लोगों के मूंह पर तमाचा है, जो कह रहे थे कि कि लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो और भी चॉपर लगाए जाएंगे। जितना काम बढ़ेगा, उतना चॉपर लगाएं जाएंगे। इस दौरान डीसी गुलाम नबी बलवान और जिला एसएसपी संदीप वजीर ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें