फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 कश्मीरी पंडितों ने किया मतदान

Mon, 10 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
वोटर कार्ड नहीं तो इनका कर सकते हैं इस्तेमाल
विज्ञापन
लोकसभा उप चुनाव के श्रीनगर सीट के लिए विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए पोलिंग स्टेशन शहर के टाउन हाल में बनाया गया, जिसमें रविवार को 35 कश्मीरी पंडितों ने मतदान किया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे। यहां मतदान को उत्सवी बनाने के लिए मतदान केंद्र को सजाया भी गया था।
विज्ञापन


श्रीनगर लोक सभा सीट के लिए 60 कश्मीरी पंडितों के वोट उधमपुर में हैं। सुबह आठ बजे पोलिंग स्टेशन पर मतदान शुरू हुआ। सुबह 8:12 पर सुषमा नाम की महिला ने पहला वोट डाला। इसके बाद शाम तक वोटिंग का सिलसिला चलता रहा। शाम तक 60 में 35 कश्मीरी पंडितों ने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर मतदान किया।

मतदान करने वालों में 18 पुरुष और 17 महिला मतदाता थे। 12 अप्रैल को टाउन में ही अनंतनाग सीट के लिए पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। अनंतनाग सीट पर लोक उपचुनाव के लिए 257 कश्मीरी पंडित मतदाता उधमपुर में रहते हैं। इनमें 126 महिला और 131 पुरुष मतदाता है। सुबह आठ बजे अनंतनाग सीट के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी। वहीं मतदान को लेकर टाउन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे थे। इसके अलावा पोलिंग स्टेशन पर पीडीपी और नेकां के कई नेता भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें