किश्तवाड़। मढ़वा के आप्पन गांव में आग लगने से मकान राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान होने के साथ छत का सहारा छिन गया है। इसलिए लोगों ने पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। अब तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण मामूली चिंगारी से आग लगी है। फिलहाल जांच जारी है।
पीड़ित अब्दुल राशिद पर्रे के अनुसार आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। इस कारण सारा सामान जल गया।