पूर्व गृह मंत्री एंव विधायक किश्तवाड़ सज्जाद अहमद किचलू ने आज सातवें दिन चिशोती का दौरा किया।
किश्तवाड़। पूर्व विधायक सज्जाद अहमद किचलू ने बुधवार को चिशोती गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका दर्द सुना। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि सरकार की तरफ से हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राहत व बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी त्रासदी है। इतना बड़ा हादसा जम्मू- कश्मीर में पहली बार हुआ है। जिन लोगों की जान चली गई और जो लोग लापता हैं, उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। संवाद