किश्तवाड़। जिले में ईद का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। स्थानीय चौगान मैदान में हजारों की संख्या में लोग नमाज-ए-ईद अदा करने के लिए एकत्र हुए। लोगों ने प्रदेश में शांति, समृद्धि और समग्र विकास की दुआ मांगी।
त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और रसद उपायों सहित व्यापक व्यवस्था की गई थी। जानकारी के मुताबिक ईदगाह चौगान मैदान में 25,000 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार शवन और एसएसपी नरेश सिंह मौजूद रहे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं के कार्यान्वयन की देखरेख की।
इस अवसर पर एडीसी किश्तवाड़ पवन कोतवाल, एएसपी ऑपरेशन एनए खोजा और नागरिक प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मौलवी फारूक अहमद किचलू ने नमाज अदा करवाई।